निजीकरण का गलत फायदा उठा रहे फ्रेंचाइजी

पटेढ़ी बेलसर : बिजली विभाग के निजीकरण का गलत फायदा उठा रहे हैं फ्रेंचाइजी. नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधीन प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है. बिजली कंपनी द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में मीटर रीडिंग, बिल विपत्र देने से लेकर जमा करने तक काम रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी को सौंपा गया है. […]
पटेढ़ी बेलसर : बिजली विभाग के निजीकरण का गलत फायदा उठा रहे हैं फ्रेंचाइजी. नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधीन प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है. बिजली कंपनी द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में मीटर रीडिंग, बिल विपत्र देने से लेकर जमा करने तक काम रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी को सौंपा गया है.
लेकिन फ्रेंचाइजी ही अवैध वसूली कर रही है. जारंग रामपुर पंचायत के रूरल फ्रेंचाइजी बिजली विपत्र देने और मीटर रीडिंग करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. बिजली उपभोक्ता ओमप्रकाश सिंह, सौरभ कुमार, हेमंत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को एक आवेदन सौंपा है. इसमें आरोप लगाया है की जारंग रामपुर पंचायत के फ्रेंचाइजी उमेश कुमार बिजली से जुड़े हर काम के लिए वसूली करता है, नहीं देने पर कनेक्शन काटने का धमकी देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




