शिविर की सफलता पर बैठक

Updated at : 27 Oct 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
शिविर की सफलता पर बैठक

हाजीपुर : स्थानीय सर्किट हाउस में जिला भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में एक से तीन नवंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई. शिविर का आयोजन नगर के जढुआ, मामू-भांजा स्थित शुकदेव मुखलाल कॉलेज के सभागार में […]

विज्ञापन

हाजीपुर : स्थानीय सर्किट हाउस में जिला भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में एक से तीन नवंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई. शिविर का आयोजन नगर के जढुआ, मामू-भांजा स्थित शुकदेव मुखलाल कॉलेज के सभागार में होगा.

शिविर में जिला कार्यसमिति, सभी पदधारक , मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को टास्क और मार्गदर्शन मिलेगा. बैठक में जिले के विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न हुए प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा की गई. बैठक में पूर्व सांसद वीरचन्द्र पासवान , पूर्व विधायक महेन्द्र बैठा, अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश मंत्री जयनाथ चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव चौरसिया, प्रो. रवीन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, अभय कुमार डब्लू, गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गणेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन