दो लोगों की गिरफ्तारी पर पुलिस से झड़प, हंगामा हो रही थी ग्रामसभा

पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के डढुआ पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के कारण ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तथा उपस्थित लोगों ने पुलिस को छोड़ने के लिए कहा. इस बीच पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों में बहस हुई तथा कहा गया कि आप बाद में ले जाये. […]
पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के डढुआ पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के कारण ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तथा उपस्थित लोगों ने पुलिस को छोड़ने के लिए कहा. इस बीच पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों में बहस हुई तथा कहा गया कि आप बाद में ले जाये. दोनों के बीच बहस को देख ग्राम सभा से उठ कर स्थानीय मुखिया अरुण कुमार साह ने मामला को शांत कराया.
बताते चलें कि डीएम के आदेशानुसार डेढुआ पंचायत में प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना हेतु ग्राम सभा चल रही थी. इसी बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ग्राम सभा में 54/16 के अभियुक्त चतुर्भुज साह एवं शिवचंद्र साह पहुंचे हुए हैं. पुलिस ने वहां ज्यों ही चौकीदार की पहचान पर आरोपितों को पकड़ा कि पुलिस और ग्रामीणों में बहस छिड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




