गांधी सेतु के पाया-1 के नीचे दिया बच्ची को जन्म

Updated at : 21 Jun 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी सेतु के पाया-1 के नीचे दिया बच्ची को जन्म

हाजीपुर : गांधी सेतु पर एक विक्षिप्त महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. इस खबर से शहर में हलचल मच गया. इसके बाद सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उस विक्षिप्त महिला के पास पहुंचने के लिए अपनी तैयारी में जुट गये. जानकारी के अनुसार गांधी सेतु के पाया नंबर-1 के नीचे एक विक्षिप्त महिला ने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गांधी सेतु पर एक विक्षिप्त महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. इस खबर से शहर में हलचल मच गया. इसके बाद सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उस विक्षिप्त महिला के पास पहुंचने के लिए अपनी तैयारी में जुट गये. जानकारी के अनुसार गांधी सेतु के पाया नंबर-1 के नीचे एक विक्षिप्त महिला ने सुबह-सुबह एक बच्ची को जन्म दिया,

जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और उसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीणों का हुजूम वहां जुट गया. वहीं स्थानीय पेपर हॉकर राजेश्वर सिंह, जो पेपर बेच कर अपने घर लौट रहा था, ने हाजीपुर सदर अस्पताल कर्मी को सूचना दी. हाजीपुर अस्पताल पहुुंचने पर डॉक्टर ने बच्ची की हालत को नाजुक बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन