खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन पौनीहसनपुर ने जीता मैच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2020 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज : नेहरू युवा केंद्र, हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में वैशाली प्रखंड के श्री भुवनेश्वर नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, पौनीहसनपुर के मैदान में चल रहे प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया. मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल, युवा नेता कृष्ण कुमार, अभाविप के विभाग संयोजक जितेंद्र कुमार यादव एवं पैक्स […]
विज्ञापन
लालगंज : नेहरू युवा केंद्र, हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में वैशाली प्रखंड के श्री भुवनेश्वर नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, पौनीहसनपुर के मैदान में चल रहे प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया.
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल, युवा नेता कृष्ण कुमार, अभाविप के विभाग संयोजक जितेंद्र कुमार यादव एवं पैक्स अध्यक्ष सचिंद्र राय के द्वारा विजयी प्रतिभागियों के बीच कप का वितरण किया गया. फाइनल फुटबॉल मैच में पौनीहसनपुर ने पुरखौली को 3-1 से पराजित कर दिया.
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देते हुए पौनीहसनपुर की टीम ने दाउदनगर को 41-35 अंक से पराजित किया. कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के एनवाइवी श्रीनिवास एवं नितीश कुमार ने किया. मौके पर राजद नेता राजेश्वर पटेल, अनिल सिंह, डॉ प्रेमा देवी, अर्जुन चौधरी, मो शमीम, सरपंच अरुण ठाकुर, मुकुल पांडेय, रतिकांत मिश्रा, लालटु कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




