मुख्यमंत्री के आगमन स्थल का किया निरीक्षण
Updated at : 20 Dec 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : जल जीवन हरियाली अभियान यात्रा के दौरान सहदेई प्रखंड के पहाड़पुर तोई कृषि फॉर्म में 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही है. प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ जदयू कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. गुरुवार को महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा एवं […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जल जीवन हरियाली अभियान यात्रा के दौरान सहदेई प्रखंड के पहाड़पुर तोई कृषि फॉर्म में 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही है. प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ जदयू कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.
गुरुवार को महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जदयू की टीम ने मुख्यमंत्री के आगमन के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. वैशाली जिले में मुख्यमंत्री की यह यात्रा 22 दिसंबर को हेलीकॉप्टर के द्वारा प्रस्तावित है. जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता भी स्वागत की पुरजोर तैयारी कर रही है.
गुरुवार को पहाड़पुर तोई कृषि फार्म में कार्यक्रम की तैयारी के निरीक्षण के दौरान राज्य परिषद सदस्य नागेंद्र सिंह, वरीय नेता मनोज पटेल, सहदेई प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, देसरी प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सुनील ठाकुर, अशेश्वर सिंह, संतोष कुशवाहा, मो आकिब हुसैन के अलावा महनार अनुमंडल एवं सहदेई-देसरी प्रखंडों के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




