55 किलो सोना लूटकांड में तीन लुटेरों की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाने के सिनेमा रोड में मुथूट फाइनेंस से लगभग 21 करोड़ रुपये के 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल छह अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की हैं. इनमें दो वैशाली जिले के लालगंज व बिदुपुर के रहनेवाले बताये गये हैं और एक समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय का रहनेवाला है. वहीं, तीन […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाने के सिनेमा रोड में मुथूट फाइनेंस से लगभग 21 करोड़ रुपये के 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल छह अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की हैं. इनमें दो वैशाली जिले के लालगंज व बिदुपुर के रहनेवाले बताये गये हैं और एक समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय का रहनेवाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, तीन अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने रविवार को लूटकांड में शामिल लालगंज थाने के बलुआ बसंता निवासी वीरेंद्र शर्मा, बिदुपुर थाने के गोखुलपुर के मुकुल कुमार राय के अलावा समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के साहपुर पमरा निवासी विकास झा की तस्वीरें जारी की हैं. साथ ही तीन अज्ञात अपराधियों की तस्वीरें जी जारी की गयी हैं. पुलिस ने सूचना देने वाले को पुरस्कार राशि देने की भी घोषणा की है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरेंद्र शर्मा और विकास झा बीते छह फरवरी को मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस से लगभग नौ करोड़ रुपये के 31 किलो सोना लूटकांड में शामिल थे. वीरेंद्र घटना का मास्टरमाइंड बताया गया है. मुजफ्फरपुर पुलिस इन दोनों की घटना के बाद से तलाश कर रही है.

वहीं, मुकुल को औद्योगिक थाने की पुलिस ने आर्म्स व गांजे के साथ जेल भेजा था. बाद में वह रिमांड होम से भाग निकला था. इधर, रविवार को दोपहर बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी काफी देर यहां मामले की जांच की और कई अहम सबूत जुटाये. डीआइजी (एसटीएफ) विनय कुमार और मुजफ्फरपुर आइजी गणेश कुमार ने भी यहां पहुंचकर जांच की. आइजी (ऑपरेशन) सुशील मान सिंह खोपड़े ने बताया कि टेक्निकल टीम के अलावा पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच कर रही हैं. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन