कुरियर कंपनी से कैश सहित सामान की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाने क्षेत्र के चौहट्टा पटवा टोली स्थित स्प्रेसबेस ऑनलाइन कुरियर कंपनी की शाखा से सोमवार को अपराधियों ने 62 हजार रुपये नकद व अन्य सामान लूट लिये. लूट की इस घटना को आठ-दस की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाने क्षेत्र के चौहट्टा पटवा टोली स्थित स्प्रेसबेस ऑनलाइन कुरियर कंपनी की शाखा से सोमवार को अपराधियों ने 62 हजार रुपये नकद व अन्य सामान लूट लिये. लूट की इस घटना को आठ-दस की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्प्रेसबेस ऑनलाइन कुरियर कंपनी के ब्रांच मैनेजर निशांत राज ने बताया कि लगभग चार बजे ब्रांच में सुपरवाइजर अभिषेक कुमार डीलीवरी बॉय दिपू कुमार,आयुश कुमार और एक सफाईकर्मी सुतीना देवी ब्रांच में थे. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार आठ -दस की संख्या में अपराधी पहुंचे थे. कुछ अपराधी नकाब बांधे हुए थे,सभी के हाथ में पिस्टल थे.
ब्रांच में घुसते ही कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे और पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया. अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर से पिस्टल के बल पर लॉकर की चाभी मांग कर लॉकर में रखा लगभग 46 हजार रुपये नकद व कुरियर से आये अन्य सामान लूट लिया. लूटे गये अधिकांश पार्सल में मोबाइल थे. अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सुपरवाइजर अभिषेक का लैपटॉप, व अन्य कर्मियों को मोबाइल भी लूट लिये.
साक्ष्य छिपाने लिए अपराधियों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये. छानबीन के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर थाना क्षेत्र के पटवा टोली मुहल्ले स्थित एक कुरियर कंपनी में लुट की घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी गयी है.
अंजनी कुमार, नगर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन