भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

महुआ : पीएम आवास व शौचालय निर्माण समेत कई योजनाओं में व्याप्त अनियमितता के विरोध में तथा पातेपुर में चौकीदार के भतीजे की हत्या मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते […]

विज्ञापन

महुआ : पीएम आवास व शौचालय निर्माण समेत कई योजनाओं में व्याप्त अनियमितता के विरोध में तथा पातेपुर में चौकीदार के भतीजे की हत्या मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे. इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय से निकलने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. बीडीओ को वापस अपने कार्यालय में लौटना पड़ा. धरना-प्रदर्शन के बाद 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया.
सोमवार को वैशाली विद्यालय, महुआ परिसर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण व विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश मार्च निकाला.
पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ विप्लवी, पिंकी विप्लवी, मो सफदर, सूरज राय, देवकुमार चौधरी, अनिल राय, दिनेश मिश्रा, रामनवमी पासवान, गीता देवी, विश्वनाथ पासवान, ललन पंडित, पहाड़ी पंडित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जवाहर चौक, थाना द्वार, पुल रोड से गांधी चौक होते प्रखंड परिसर पहुंचे. इस दौरान गोला रोड में प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ को प्रखंड परिसर से बाहर जाते देख सड़क के बीचोबीच उनके वाहन को घेर लिया.
सभी बीडीओ की गाड़ी को वापस परिसर में घुसने पर विवश कर दिया. बीडीओ किसी तरह आक्रोशित लोगों के बीच से निकल कर अपने कार्यालय में प्रवेश कर गये. प्रदर्शन के बाद मोहन राय की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गयी. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार में अफसरशाही हावी होने के कारण आम लोग परेशान है.
विभिन्न योजनाओं में रिश्वतखोरी तथा लूट खसोट से लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है. प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रनिनिधिमंडल ने बीडीओ मनोज कुमार को चौकीदार के भतीजा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग समेत 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन