मशरूम उत्पादन के लिए युवाओं को दी जानकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लालगंज : लालगंज बाजार के अगरपुर के अग्रणी महिला मशरूम उत्पादक किसान मनोरमा देवी के मशरूम बीज उत्पादन केंद्र को देखने के लिए राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से विशेषज्ञों की टीम पहुंची. विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ महेश कुमार, डॉ वीके सिंह, डॉ नागेंद्र कुमार, डॉ अंजना अरुण, डॉ वंदना कुमारी, डॉ […]
विज्ञापन
लालगंज : लालगंज बाजार के अगरपुर के अग्रणी महिला मशरूम उत्पादक किसान मनोरमा देवी के मशरूम बीज उत्पादन केंद्र को देखने के लिए राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से विशेषज्ञों की टीम पहुंची.
आपके शहर में
विज्ञापन
विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ महेश कुमार, डॉ वीके सिंह, डॉ नागेंद्र कुमार, डॉ अंजना अरुण, डॉ वंदना कुमारी, डॉ संजय कुमार आदि ने बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन सह मशरूम प्रशिक्षण केंद्र की काफी सराहना करते की. कहा कि इस केंद्र की संचालक मनोरमा देवी आज के युवा पीढ़ी के लिये मिशाल है. पंजाब और हरियाणा की तरह अब यहां भी काम हो रहा है.
इन्होंने बिना तकनीकी पढ़ाई के इस कार्य में सफलता प्राप्त की है. मौके पर उपस्थित डॉ दयाराम ने कहा कि बिना पूंजी का रोजगार करना हो, तो मशरूम लगाएं. मशरूम उत्पादन बिना पूंजी का धंधा है. इसके उत्पादन के लिए सरकार सब प्रकार की सुविधा मशरूम उत्पादकों को उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि नवयुवक 10-20 हजार की नौकरी करने के लिए दूसरे प्रदेश जाते हैं.
उन्होंने कहा कि वैसे लोग अगर घर में ही मशरूम की खेती करें, तो घर बैठे अच्छी आमदनी कर सकते हैं. घर के बेकार पड़े हिस्से में भी इसे उपजाया जा सकता. वहीं मनोरमा देवी ने कहा कि मशरूम लगाने वाले इच्छुक नये लोगों को प्रशिक्षण एवं मशरूम लगाने के लिए बीज और सामग्री भी यहां से उपलब्ध करायी जाती है. मौके पर समाजसेवी वंदना पंजियार, अजय सिंह, नर्मदेश्वर तिवारी, राजेश्वर पासवान, राजदेव राय, हेमा देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन