ePaper

पोषण माह में विशेष कैंप से होगा पीएमएमवीवाइ का भुगतान

Updated at : 24 Sep 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
पोषण माह में विशेष कैंप से होगा पीएमएमवीवाइ का भुगतान

हाजीपुर : राज्य में 1 सितंबर से पोषण माह मनाया जा रहा है. 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना(पीएमएमवीवाई) के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने की भी कोशिश की जा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य में 1 सितंबर से पोषण माह मनाया जा रहा है. 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है.

इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना(पीएमएमवीवाई) के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने की भी कोशिश की जा रही है. इसको लेकर आईसीडीएस निदेशक आलोक कुमार ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पोषण माह में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया है.
साथ ही इसके माध्यम से शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को दूसरे एवं तीसरे किस्त के भुगतान करने की बात बतायी है.पीएमएमवीवाई नोडल अनिता चौधरी ने बताया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य प्रथम बार मां बनने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देना है.
इसके लिए राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान ही विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप के जरिए आम लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय में जानकारी दी जाएगी. साथ ही अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को दूसरे एवं तीसरे किस्त के भुगतान किए जाने पर जोर दिया जाएगा
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 47 प्रतिशत उपलब्धि
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत जिले के लिए सितंबर 2019 तक 42713 योग्य लाभुकों (कुल 3883 आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 11 लाभुक) को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 20024 लाभुकों का ही पंजीकरण हो सका है, जो कुल लक्ष्य का 47 प्रतिशत है.
जिले में पंजीकृत लाभुकों में अभी तक प्रथम किस्त पा चुके 1839 लाभुकों को दूसरे एवं 9920 लाभुकों को तीसरे किस्त का भुगतान लंबित है. इसको ध्यान में रखते हुए ही विशेष कैंप के जरिए दूसरे एवं तीसरे किस्त के शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश जारी किया गया है.
क्या है पीएमएमवीवाइ योजना
संस्थागत प्रसव में इजाफा एवं गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की गयी है. इस योजना के तहत प्रथम बार मां बनने वाली माताओं को 5000 रुपये की सहायक धनराशि दी जाती है, जो सीधे गर्भवती महिलाओं के खाते में पहुंचती है. इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को तीन किस्तों में दिया जाता है.
पहली किस्त 1000 रुपये की तब दी जाती है जब गर्भवती महिला अंतिम मासिक चक्र के 150 दिनों के अंदर गर्भावस्था का पंजीकरण कराती है. दूसरी किस्त में 2000 रुपये गर्भवती महिला को गर्भावस्था के 6 माह पूरा होने के बाद कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर दी जाती है. तीसरी और अंतिम किस्त में 2000 रुपये बच्चे के जन्म पंजीकरण के उपरांत एवं प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने के बाद प्रदान की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन