पूर्व मध्य रेल में रेलकर्मियों के बीच हुई वाक प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान गुरुवार को रेल कर्मियों के बीच हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सुनहरे भविष्य की ओर भारतीय रेल व विश्व भाषा की ओर अग्रसर हिंदी, विषय निर्धारित किये गये थे. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को अपनी स्वेच्छा से […]
विज्ञापन
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान गुरुवार को रेल कर्मियों के बीच हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सुनहरे भविष्य की ओर भारतीय रेल व विश्व भाषा की ओर अग्रसर हिंदी, विषय निर्धारित किये गये थे.
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को अपनी स्वेच्छा से दोनों में से किसी एक विषय पर बोलना था. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों को पूर्व में ही सूचना दे दी गयी थी. इस प्रतियोगिता का प्रारंभ उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पीएस दिलीप कुमार ने किया.
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इससे रेलकर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है एवं रेल कार्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है.
निर्णायक मंडल में मनीष चंद्र, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर.), शशिकांत मिश्रा, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (डब्ल्यूएसएफ) मौजूद थे. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मनीष चंद्रा ने कहा कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार में इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है. शशिकांत मिश्रा ने प्रतिभागियों को बधाइयां दी तथा उन्हें नियमित पठन-पाठन करने को कहा.
उनका कहना था कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है, उसी प्रकार हमारे मानसिक विकास के लिए हमें निरंतर अध्ययनरत रहने की जरूरत है. इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना के तीन समेत छह पुरस्कार दिये जायेंगे. निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मौके पर ही इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया.
निशा कुमारी, प्रवर लिपिक भंडार विभाग को प्रथम स्थान, श्रेया वर्मा, डीएमएस, निर्माण को द्वितीय स्थान, चंदन नवीन, कनि. इंजीनियर, इंजीनियरी विभाग को तृतीय स्थान एवं राजीव कुमार, आशुलिपिक, प्रियंका, प्रवर लिपिक एवं महादेव कुमार मंडल, मुख्य सतर्कता निरीक्षक को प्रेरणा प्राप्त हुआ. वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




