पाटलिपुत्रा-बरौनी पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट के दौरान चली गोली, आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला

हाजीपुर:बिहार मेंवैशाली में हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड के चकमकरंद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अपराधियों ने ट्रेन में सफर कर रहे एक बैंक कर्मी से लूटपाट के दौरान गोली चला दी. हालांकि, साहस का परिचय देते हुए बैंक कर्मी ने दोनों अपराधियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक […]
हाजीपुर:बिहार मेंवैशाली में हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड के चकमकरंद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अपराधियों ने ट्रेन में सफर कर रहे एक बैंक कर्मी से लूटपाट के दौरान गोली चला दी. हालांकि, साहस का परिचय देते हुए बैंक कर्मी ने दोनों अपराधियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और तत्काल घटना की सूचना जीआरपी को दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी घटना स्थल पर पहुंच गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं. वहीं,प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोलीकांड के आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस टीम परअपराधियों ने हमला बोल दिया. जिसमें सदर थानाध्यक्ष सहित आठ पुलिसकर्मी घायलहो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती गया है.
यह घटना तब घटी जब पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र निवासी सुधीर कुमार पाटलिपुत्रा-बरौनी पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे. सुधीर कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंडिकेट बैंक में क्लर्क के पद पर पदस्थापित है. इस संबंध में बैंककर्मी ने जीआरपी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बैंककर्मी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह पाटलीपुत्रा-बरौनी पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था. इसी दौरान दो अपराधी उसकी बोगी में घुसे और उसके साथ लूटपाट करने लगे. दोनों अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था. उसने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. इसके बाद उस बोगी में भगदड़ मच गयी. बैंककर्मी ने यह भी बताया कि गोली चलने और अपराधियों की मंशा को भांपते हुए बिना समय गवाएं वह दोनों अपराधियों से भीड़ गया और दोनों को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
चकमकरंद हॉल्ट के समीप पाटलिपुत्रा-बरौनी पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस घटना की हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है. (तनवीर आलम, रेल डीएसपी, सोनपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




