ePaper

भूमि विवाद में दो गुटों में तनाव, पुलिस को बनाया बंधक

Updated at : 30 Aug 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो गुटों में तनाव, पुलिस को बनाया बंधक

हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के दधुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया. इसकी सूचना मिलते ही बलिगांव, तिसिऔता व जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर […]

विज्ञापन

हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के दधुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया. इसकी सूचना मिलते ही बलिगांव, तिसिऔता व जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. सूचना पर पहुंचे सीओ चंद्रशेखर सिंह ने सभी को समझा कर शांत कराया.

तनाव को देखते हुए पुलिस पूरे मामले में नजर बनाये हुए है. मिली जानकारी के अनुसार मो मुस्ताक अहमद उर्फ राजा ने दधुआ में जमीन का केवाला कराया था. इसके विरोध में राजकुमार पासवान ने मुकदमा किया था. गुरुवार को मो मुस्ताक केवाला कराये गये जमीन पर मिट्टी भरवाने गया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया.
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने वहां बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी. इसकी सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष कृष्णदेव खटैत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये.
वहां आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया. इसकी सूचना पर बलिगांव थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी, तिसिऔता थाना के सहायक अवर निरीक्षक गोविंद चौधरी व जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. सूचना पर महुआ एसडीपीओ मो नुरुल हक भी मौके पर पहुंच गये. मामला शांत कराने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन