बिदुपुर में लूट के पिकअप के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : सारण जिले के दरियापुर से लूटे गये पेंट लोड पिकअप वैन को पुलिस ने हाजीपुर-जंदाहा एनएच के देवा चौक के समीप से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है, साथ ही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना से […]
विज्ञापन
बिदुपुर : सारण जिले के दरियापुर से लूटे गये पेंट लोड पिकअप वैन को पुलिस ने हाजीपुर-जंदाहा एनएच के देवा चौक के समीप से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है, साथ ही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पटना से तीन लाख रुपये का पेंट लोड कर सीवान जा रहे पिकअप वैन को अपराधियों ने सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में चालक व खलासी को बंधक बना कर लूट लिया था.
बाद में अपराधियों ने दरियापुर मंदिर के समीप मोबाइल व पर्स आदि छीन कर उन्हें छोड़ दिया. इसके चालक ने दरियापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसकी सूचना पिकअप वैन को मालिक को दी गयी.
जीपीएस लोकेशन से मिली सफलता : लूट की सूचना मिलते ही वैन मालिक ने पिकअप वैन में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया और लोकेशन की जानकारी पुलिस को दी. पिकअप वैन का लोकेशन सोनपुर थाना क्षेत्र में मिलने पर इसकी सूचना वहां की पुलिस को दी गयी, लेकिन अपराधी सोनपुर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे. इसके बाद उसका लोकेशन हाजीपुर-जंदाहा रोड मिला. इसकी सूचना बिदुपुर पुलिस को दी गयी.
इसके बाद बिदुपुर के थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, राजापाकर के थानाध्यक्ष मो कलाम और बरांटी ओपी अध्यक्ष प्रभु नाथ यादव ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी. इसी दौरान बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक के समीप पुलिस ने पिकअप वैन व एक स्कॉर्पियो के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष ने बताया एक बदमाश पिकअप वैन चला रहा था तथा स्कॉर्पियो चला रहा बदमाश लाइनर का काम कर रहा था. गिरफ्तार बदमाश विनाेद कुमार व मनोज कुमार गंगाब्रिज थाने के तेरसिया दीवानटोक गांव के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
छपरा के दरियापुर से लूटा गया पिकअप वैन देवा चौक के समीप बरामद किया गया. दो लुटेरे स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किये गये हैं. दरियापुर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है.
विनय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष बिदुपुर
एनएच पर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने जढुआ के समीप से एनएच पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को सोमवार की देर रात चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश पप्पू कुमार नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक चिस्ती निवासी जगमोहन पासवान का पुत्र है. उसके पास से पटना नंबर की चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है.
पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार शहर में पिछले कुछ महीनों से एनएच पर लूटपाट की घटनाएं काफी बढ़ गयी थीं. आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.
सोमवार को नगर थाने की पुलिस ने जढुआ के समीप अपराध की योजना बन रहे एक युवक को धर दबोचा. युवक को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.
नगर थाने की पुलिस ने बताया कि एनएच पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था. वह पहले भी आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुका है. वह 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. इसकी निशानदेही पर पुलिस इसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन