ePaper

कार्यों को जल्द पूरा करें: डीएम

Updated at : 06 Aug 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यों को जल्द पूरा करें: डीएम

हाजीपुर : जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. हर घर नल का जल योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए डीएम ने बचे कार्यों को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया. बताया गया कि राघोपुर प्रखंड में 152 वार्डों में कार्य जारी है. पातेपुर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. हर घर नल का जल योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए डीएम ने बचे कार्यों को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया. बताया गया कि राघोपुर प्रखंड में 152 वार्डों में कार्य जारी है. पातेपुर में 129 वार्डों का कार्य पूरा हो गया है. शेष वार्डों में काम बाकी है. जंदाहा में 73 वार्डों का काम पूरा हो चुका है.

हर घर नल-जल योजना (शहरी क्षेत्र) में जिले का राज्य में छठा स्थान है. घर तक पक्की गली नाली योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1523 वार्डों में कार्य पूरा हो चुका है. पातेपुर में 147 वार्ड, देसरी में 46 वार्ड, लालगंज में 126 वार्डों के अलावे हाजीपुर नगर के 18 वार्ड और महनार के 20 वार्डों में काम पूरा हो चुका है.
पीएम आवास योजना में 60 प्रतिशत काम पूरा: बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंडवार समीक्षा के दौरान बताया गया कि पहले चरण में जिले में 60.39 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में अब तक कुल 18,753 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 16,521 आवेदन स्वीकृत किये गये. शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना के तहत जिले की 251 ग्राम पंचायतें ओडीएफ घोषित हो चुकी हैं. वहीं शहरी क्षेत्रों में कुल 97 वार्ड ओडीएफ घोषित किये जा चुके हैं. 73 प्रतिशत जियो टैगिंग जिले में हो चुकी है.
बैठक में आइएएस अधिकारी (प्रशिक्षु) अंब्रिसा वैंस, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संजय कुमार निराला, सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन