ePaper

वैशाली : बैंक से पैसा निकाल कर जा रही एएनएम से छह लाख छीने

Updated at : 04 Aug 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली : बैंक से पैसा निकाल कर जा रही एएनएम से छह लाख छीने

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाने के जढुआ सब्जी मंडी के पास शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने इ-रिक्शा पर सवार एएनएम के हाथ से बैग में रखे छह लाख रुपये छीन लिये. पीड़ित बबीता देवी नगर थाना क्षेत्र के गर्दनियां चौक निवासी उमाशंकर प्रसाद की पत्नी है. वह गंगाब्रिज थाने के कर्णपुर में प्राथमिक […]

विज्ञापन

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाने के जढुआ सब्जी मंडी के पास शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने इ-रिक्शा पर सवार एएनएम के हाथ से बैग में रखे छह लाख रुपये छीन लिये. पीड़ित बबीता देवी नगर थाना क्षेत्र के गर्दनियां चौक निवासी उमाशंकर प्रसाद की पत्नी है.

वह गंगाब्रिज थाने के कर्णपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है. वह स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही थी. पीड़िता ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. बबीता देवी ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया है कि बेटी के इलाज के लिए शनिवार को नगर थाने के सिनेमा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से छह लाख रुपये की निकासी की थी.

इसके बाद रुपये को एक बैग में रख कर इ-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान नगर थाने के जढुआ सब्जी मंडी के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हाथ से रुपये से भरा बैग छिन लिया व फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन