11 बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठायेगा गणपति ट्रेडर्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर के फन पॉइंट रिसाॅर्ट के सभागार में सोमवार को आयशर ट्रैक्टर के तत्वावधान में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया. समारोह का उद्घाटन कंपनी के बिक्री व विपणन कार्यकारी उपाध्यक्ष साजी के पॉल, वरीय उपमहाप्रबंधक बृज मोहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर के फन पॉइंट रिसाॅर्ट के सभागार में सोमवार को आयशर ट्रैक्टर के तत्वावधान में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया. समारोह का उद्घाटन कंपनी के बिक्री व विपणन कार्यकारी उपाध्यक्ष साजी के पॉल, वरीय उपमहाप्रबंधक बृज मोहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री पॉल ने अपने संबोधन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश का धरोहर है, इस नाते धरती को हरा-भरा रखना सिर्फ किसानों की ही जिम्मेवारी नहीं अपितु कंपनी का भी सामाजिक दायित्य है.
उन्होंने अपने सभी किसान व ग्राहक बंधुओं से आह्वान किया कि एक पेड़ हर साल अवश्य लगाएं. इसी दिशा में सोमवार को 21 किसानों को ट्रैक्टर डिलिवरी की. साथ ही हर एक को फलदार वृक्ष लगाने के लिए दिया गया.
वहीं गणपति ट्रेडर्स के द्वारा दिग्घी कला स्थित प्राथमिक विद्यालय के ग्यारह बच्चियों को पुस्तक व लेखन सामग्री सहित बैग प्रदान किया गया एवं उसके एक वर्ष के पड़ाई लिखाई का खर्च वहन करने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर कंपनी के उपमहाप्रबंधक ने किसानों को आर्थिक उपार्जन के लिए ट्रैक्टर के ए टू जेड तक की उपयोगिता को बताया. इस अवसर पर रिजनल मैनेजर विकास कुमार ने आयशर ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर के विभिन्न मॉडलों के तकनीकी विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला.
वहीं स्थानीय डीलर गणपति ट्रेडर्स के प्रोपराइटर प्रेमजीत कुमार पप्पू ने ग्राहकों के संतुष्टि उनके मुस्कान लाने व उत्तम सेवा प्रदान करने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम के अंत में गणपति एग्रो एजेंसी के प्रोपराइटर इंद्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों एवं किसान, ग्राहक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन