ट्रेनों के संरक्षित परिचालन पर हुई चर्चा
Updated at : 12 Jul 2019 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रबंधन में रेल कर्मियों की भागीदारी(प्रेम) समूह की द्वितीय बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता करते हुए पूमरे के महाप्रबंधक ललित चंद्र तिवारी ने ट्रेनों के संरक्षित परिचालन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. महाप्रबंधक ने कहा कि रेल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रबंधन में रेलकर्मियों […]
विज्ञापन
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रबंधन में रेल कर्मियों की भागीदारी(प्रेम) समूह की द्वितीय बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता करते हुए पूमरे के महाप्रबंधक ललित चंद्र तिवारी ने ट्रेनों के संरक्षित परिचालन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.
महाप्रबंधक ने कहा कि रेल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रबंधन में रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से प्रेम समूह की स्थापना की गयी है. बैठक में मौजूद सभी रेल अधिकारियों ने विचार रखें. मुख्य यातायात योजना प्रबंधक संजय कुमार ने पूमरे क्षेत्र में इस वर्ष हुई दुर्घटनाओं के संबंध में एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेसन प्रस्तुत कर बताया.
बैठक की शुरुआत प्रेम ग्रुप के सभी सदस्यों का स्वागत कर किया गया. बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि पूमरे एक अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय रेल है. इसके बावजूद रेल अधिकारियों एवं रेलकर्मियों के निरंतर प्रयास से पूमरे की उपलब्धियां सराहनीय योग्य है. उन्होंने पूमरे में नई लाइन निर्माण, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन एवं विद्युतीकरण से संबंधित कार्यों में उल्लेखनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की.
कहा कि पूर्व मध्य रेल जल्द ही पुराने लीवर फ्रेम सिगनलिंग सिस्टम से पूरी तरह निजात पाकर उन्नत रेलवे सिस्टम बन जायेगा. इससे ट्रेनों के संरक्षित परिचालन में मदद मिलने के साथ-साथ समय पालन में सुधार होगा. बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उपमहाप्रबंधक आलोक कुमार झा ने किया. बैठक में इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह, महासचिव एसएनपी श्रीवास्तव, अपर महासचिव डीके पांडेय ने विचार प्रस्तुत किये.
मौक अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य इंजीनियर केडी रल्ह, मुख्य विद्युत इंजीनियर राकेश तिवारी, वित्त सलाहकार ध्रुव सिंह, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ बीसी साहू, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक नीरज अग्रवाल, मुख्य परिचालन प्रबंधक एसके झा, वाणिज्य प्रबंधक विष्णु कुमार, यांत्रिक इंजीनियर एमपी सिन्हा, संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर यशपाल सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार, मुख्य सामग्री प्रबंधक परमानंद मीणा, महाप्रबंधक के सचिव अजित कुमार झा सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




