कर्मियों की लापरवाही पर की गयी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : जिले के सभी विभागों के वरीय लिपिकों और प्रधान सहायक के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कार्यालय संचिकाओं के प्रेषण की त्रुटिपूर्ण कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें दुरुस्त करने को लेकर कड़ा निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद संचिकाओं को स्पष्ट और मुकम्मल ढंग […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिले के सभी विभागों के वरीय लिपिकों और प्रधान सहायक के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कार्यालय संचिकाओं के प्रेषण की त्रुटिपूर्ण कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें दुरुस्त करने को लेकर कड़ा निर्देश दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद संचिकाओं को स्पष्ट और मुकम्मल ढंग से प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण मानवाधिकार, लोकायुक्त, न्यायालय आदि के मामले में संबंधित संचिकाएं अधूरे ढंग से उपस्थित की जाती हैं, जो चिंतनीय है.
कर्मियों को आगत-निर्गत, लॉगबुक पंजी के सारे कॉलम को पूरी तरह से भरने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि नोटिस व पत्राचार के पन्ने अलग-अलग रंग के होने चाहिए. वरीय पदाधिकारी द्वारा संचिका पर लिखे गये विमर्श को 24 घंटे के अंदर अमल में लाते हुए आदेश के आलोक में पत्र बनाकर संचिका पेश करने का निर्देश दिया गया.
इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई
डीएम ने बैठक में सदर प्रखंड के प्रधान सहायक को रोकड़ पंजी की छायाप्रति नहीं लाने के कारण स्पष्टीकरण और वेतन बंद करने, राघोपुर प्रखंड के प्रधान सहायक के अनुपस्थित रहने पर प्रपत्र क भरने, लालगंज प्रखंड के नाजिर एवं प्रधान सहायकों द्वारा रोकड़ पंजी उपलब्ध पर स्पष्टीकरण, भगवानपुर प्रखंड के नाजिर को रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं रहने के कारण नाजिर पर प्रपत्र क भरने, भगवानपुर अंचल के प्रधान सहायक को रोकड़ पंजी नहीं लाने पर प्रपत्र क भरने और पातेपुर अंचल के नाजिर को स्पष्टीकरण का निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी के ओएसडी मनोज कुमार, सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन