हाजीपुर : रेलकर्मियों को हिंदी में कार्य करने का दिया गया निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : सोनपुर मंडल कार्यालय के पुस्तकालय सभागार में गुरूवार को राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. पुस्तकालय में उपस्थित सभी पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. हिंदी के नियम अधिनियम के संबंध में जानकारी तथा हिंदी की अधिकाधिक प्रयोग हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान अपर […]
विज्ञापन
हाजीपुर : सोनपुर मंडल कार्यालय के पुस्तकालय सभागार में गुरूवार को राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. पुस्तकालय में उपस्थित सभी पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
हिंदी के नियम अधिनियम के संबंध में जानकारी तथा हिंदी की अधिकाधिक प्रयोग हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक पी के सिन्हा ने उपस्थित सभी रेलकर्मियों को हिंदी में कार्य करने का निर्देश दिया. सोनपुर मंडल में कुल 11 हिंदी पुस्तकालय संचालित है जिसमें से 10 हिंदी पुस्तकालय स्टेशनों पर संचालित है जिसकी जिम्मेवारी आप सभी को दी गयी है.
हिंदी पुस्तकालय से स्थानीय रेल कर्मियों और उनके परिवार जनों को लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य हैं. इसी उद्देश्य के साथ राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार भी जुड़ा है. मंडल के सभी पुस्तकालयों में अधिकतम पत्र पत्रिकाएं खरीदी जाए उनके पाठकों को पढ़ने की सुविधा पहुंचायी जाये. इस वर्ष नई पुस्तकें भी दी गई है उनका भी समुचित रख रखाव और सदस्यों को वितरण सही ढंग से होना चाहिय.
राजभाषा हिंदी के विकास के योगदान करने को महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए श्री सिन्हा ने सभी के सहयोग का आह्वान किया. इसके बाद राजभाषा अधिकारी डॉक्टर चंद्रदेव सिंह ने मासिक एवं तिमाही रिपोर्ट के मानक प्रपत्र की प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया तथा उनके तैयार करने में आने वाली कठिनाइयों का भी समाधान किया. कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी डॉक्टर चंद्रदेव सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन