जब बुझे दो घरों के चिराग तो रो पड़ा पूरा गांव
भोरे : बुधवार का दिन हुस्सेपुर के लिए काला दिन साबित हुआ. एक साथ गांव के दो घरों के चिराग बूझ गये. इस हादसे से पूरा गांव सदमे में हैं. गांव में ईद की रौनक नहीं देखने को मिली. एक साथ रहनेवाले दो दोस्तों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो हर किसी का कलेजा […]
भोरे : बुधवार का दिन हुस्सेपुर के लिए काला दिन साबित हुआ. एक साथ गांव के दो घरों के चिराग बूझ गये. इस हादसे से पूरा गांव सदमे में हैं. गांव में ईद की रौनक नहीं देखने को मिली. एक साथ रहनेवाले दो दोस्तों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो हर किसी का कलेजा फट जा रहा था. घटना पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था.
आपके शहर में
मृत श्याम बहादुर गुप्ता के पिता रामाशीष साह मुलत:हथुआ प्रखंड के सोहागपुर गांव के रहनेवाले हैं. लगभग दो दशक पूर्व वे व्यवसाय के सिलसिले में भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर में आये. व्यवसाय चल निकला उसके बाद वे यहीं मकान बना कर रहने लगे. मृत श्याम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. वह इंटर की पढ़ाई भोरे बीपीएस कॉलेज से कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए