डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक जख्मी
Updated at : 14 May 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के गंगाब्रिज थाने के टोल प्लाजा के समीप डंपर और बाइक की ठोकर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. राहुल की हालत गंभीर […]
विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के गंगाब्रिज थाने के टोल प्लाजा के समीप डंपर और बाइक की ठोकर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. राहुल की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी का रहने वाला राहुल मुजफ्फरपुर में स्कूल खोलने वाला था. राहुल सोमवार की सुबह अपने दोस्त अभिषेक के साथ जमीन देखने के लिए मुजफ्फरपुर निकला था.
इसी दौरान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. हालांकि जब तक लोग जुटते ट्रकचालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ऑटो में बैठाकर सदर अस्पताल भेजा गया.
इधर घायलों के घर पर सूचना मिलते ही आनन-फानन में घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुचे. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने राहुल की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां पीएमसीएच जाने के क्रम में ही राहुल की रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं, घायल अभिषेक को भी परिजन इलाज के लिए पटना ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




