विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 1:42 AM
विज्ञापन
राजापाकर : उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा के परिसर में वर्ग 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास के द्वारा आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जा रही है. यह कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के पहले विद्यालय में आइडिएफ प्लान के द्वारा शुरू की गयी है. मालूम हो कि आइडिएफ प्लान द्वारा […]
विज्ञापन
राजापाकर : उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा के परिसर में वर्ग 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास के द्वारा आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जा रही है. यह कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के पहले विद्यालय में आइडिएफ प्लान के द्वारा शुरू की गयी है.
मालूम हो कि आइडिएफ प्लान द्वारा प्रखंड के 5 विद्यालयों को स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चों को शिक्षा देने के लिए चयनित किया गया है. विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी सहित अन्य विषयों की जानकारी उच्च संस्थानों के शिक्षकों द्वारा आधुनिक तरीकों से दी जा रही है. छात्र-छात्राओं में स्मार्ट क्लास को ले काफी उत्साह देखा गया.
छात्र-छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें विद्यालय की शिक्षा के अलावा देश के उच्च संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भी आधुनिक तरीके से शिक्षा प्राप्त हो सकेगी. मौके पर शिक्षकों में प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार प्रसाद, विणा द्विवेदी, विनीता कुमारी, अस्मिता कुमारी, मिथिलेश पासवान, संजय कुमार सिन्हा, शशि रंजन, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










