ePaper

भूमि विवाद में भाई ने बहन संग मिल की भाई की हत्या, आरोपित फरार

Updated at : 23 Apr 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में भाई ने बहन संग मिल की भाई की हत्या, आरोपित फरार

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला गांव में भूमि विवाद में सगे भाई व बहन ने ही अपने भाई की फांसी लगाकर हत्या कर दी. घटना के बाद घर के सभी सदस्य घर से भाग निकले. मृतक के पुत्र ने अपने पिता का शव पंखे में लटका देख आसपास के लोगों को सूचना […]

विज्ञापन

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला गांव में भूमि विवाद में सगे भाई व बहन ने ही अपने भाई की फांसी लगाकर हत्या कर दी. घटना के बाद घर के सभी सदस्य घर से भाग निकले. मृतक के पुत्र ने अपने पिता का शव पंखे में लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी. हत्या की खबर गांव में फैलते ही आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.

घटना की जांच करने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी. मृतक 40 वर्षीय प्रमोद पासवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला गांव का रहने वाला था.
मृतक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी:मृतक की पत्नी ललिता देवी ने अपने पति प्रमोद पासवान की हत्या के मामले में औद्योगिक थाने में नामजद प्राथमिक दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में ललिता देवी ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर दो दिन पहले उसके भैंसुर, देवर, ननद और ननदोई ने उसके पति प्रमोद को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था
. शनिवार की सुबह वह अपने पति के लिए दवा लाने के लिए अपने छोटे पुत्र शिवम के साथ बाजार गयी थी. घर पर उसका पति और छह वर्षीय पुत्र सत्यम अकेले था. इसी बीच उसके भैंसुर, देवर, ननद और ननदोई ने प्रमोद की फांसी लगाकर हत्या कर दी.
क्या कहते हैं अधिकारी
औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला गांव में जमीनी रंजिश में रविवार को एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. मृतक की पत्नी ने आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
राजन कुमार पांडेय, औद्योगिक थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन