ePaper

हत्या के विरोध में तीन घंटे एनएच रहा जाम

Updated at : 23 Apr 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध में तीन घंटे एनएच रहा जाम

गोरौल/पटेढ़ी बेलसर : गोरौल थाने के अफजल करौना गांव के समीप सोमवार को दोपहर बाद अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र व पंचायत समिति सदस्या के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक संजय चौधरी पातेपुर प्रखंड में केआरपी के पद पर कार्यरत थे. यह घटना तब घटी जब राजद के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड […]

विज्ञापन

गोरौल/पटेढ़ी बेलसर : गोरौल थाने के अफजल करौना गांव के समीप सोमवार को दोपहर बाद अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र व पंचायत समिति सदस्या के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक संजय चौधरी पातेपुर प्रखंड में केआरपी के पद पर कार्यरत थे.

यह घटना तब घटी जब राजद के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व सरपंच बेलसर ओपी के बिरमामठ गांव निवासी रामसागर चौधरी का पुत्र संजय पातेपुर से काम पर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. घटना को कितने अपराधियों ने अंजाम दिया इसका पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व राजद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये. आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को टायर जलाकर जाम कर दिया तथा थाना का घेराव कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
घटना की सूचना पर भगवानपुर, कटहरा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
संजय की हत्या से स्तब्ध हैं लोग :मृतक संजय काफी मिलनसार छवि के इंसान थे. उनकी हत्या की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे स्तब्ध रह गये. लोगों के प्रखंड से जुड़े छोटे-मोटे काम को कराने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे. वर्ष 2016 में पंचायत उपचुनाव में उनकी मिश्रौलिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुयी थीं. संजय के पिता के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.
उनकी हत्या के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार संजय किसी बड़ी साजिश के शिकार बने हैं, क्योंकि अगर अपराधियों ने लूट के इरादे से गोली मारी होती तो उनकी बाइक छोड़कर क्यों भाग जाते.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन