नक्सल व दियारा क्षेत्र पर विशेष नजर : डीआइजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महनार : लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की समीक्षा को लेकर मंगलवार की शाम तिरहुत क्षेत्र के डीआइजी रवींद्र कुमार महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे. डीआइजी के साथ एसपी मानवजीत सिंह भी थे. डीआइजी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना […]
विज्ञापन
महनार : लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की समीक्षा को लेकर मंगलवार की शाम तिरहुत क्षेत्र के डीआइजी रवींद्र कुमार महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे.
आपके शहर में
विज्ञापन
डीआइजी के साथ एसपी मानवजीत सिंह भी थे. डीआइजी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानकारी ली तथा कई आवश्यक निर्देश भी दिये.
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कई बूथों का भौतिक सत्यापन किया. इसके बाद वे महनार थाना क्षेत्र के फटिकवारा पहुंचे. वहां उन्होंने भूमि विवाद में हुई गोलीबारी मामले की समीक्षा की. उन्होंने मीडिया से कहा कि चुनाव के मद्देनजर महनार अनुमंडल के सभी थानों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी है.
भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी. नक्सल प्रभावित व दियारा क्षेत्र पर पुलिस की विशेष नजर है. इन क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. साथ ही दियारा क्षेत्र में चुनाव को लेकर पुलिस को सघन पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन