साइकिल सवार को बचाने में डॉक्टर समेत दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर/महुआ : महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के पकाही चौक के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक समेत दो लोग घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव निवासी चिकित्सक […]
विज्ञापन
हाजीपुर/महुआ : महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के पकाही चौक के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक समेत दो लोग घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव निवासी चिकित्सक डॉ जितेंद्र ज्योति अपने साथी पप्पू राय के साथ सुजावलपुर जा रहे थे. तभी पकाही चौक के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक पलट गयी. गंभीर रूप से घायल डॉ जितेंद्र को इलाज के लिए पटना भेजा गया.
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी: हाजीपुर. हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के महुआ मोड के समीप गुरुवार की देर रात ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.
घायल युवक नरेश कुमार महुआ का रहने वाला बताया गया. घटना तब घटी जब बाइक सवार देर रात हाजीपुर से अपने घर बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान महुआ मोड़ के समीप महुआ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




