सभी बूथों की गूगल से करायी जायेगी मैपिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : गुरुवार को तिरहुत कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल ने डीएम कक्षा में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिये. समीक्षा के दौरान डीएम राजीव रौशन ने उन्हें बताया कि 1150 माइक्रो ऑब्जॉर्बर बनाये गये हैं. 5.91 लाख लोगों को जागरूकता कैंप के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया […]
विज्ञापन
हाजीपुर : गुरुवार को तिरहुत कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल ने डीएम कक्षा में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिये.
समीक्षा के दौरान डीएम राजीव रौशन ने उन्हें बताया कि 1150 माइक्रो ऑब्जॉर्बर बनाये गये हैं. 5.91 लाख लोगों को जागरूकता कैंप के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया है. साथ ही सभी बूथों की गूगल मैपिंग की जानकारी देते हुये कहा कि इससे कार्मिक कोषांग को काफी सहुलियत होगी.
बैठक में कमजोर वर्ग के लोगों को बूथ तक लाने, हर बूथ पर बिजली-पानी की व्यवस्था, दिव्यांग, वृद्ध, पेंशनर आदि की वोटिंग पर भी चर्चा की गयी. चुनाव को लेकर दी जा रही ट्रेनिंग, वीडियो विजिटिंग टीम, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की तैनाती, दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने, महिला-पुरुष मतदाताओं की रेटिंग की जानकारी कमिश्नर को दी गयी.
वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत में महिला मतदाताओं की संख्या के अनुसार महिला पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सभी बूथों पर करने, बीएलओ की स्थिति, कोषांगों के नोडल ऑफिसर, हेल्पलाइन, ईवीएम, वीवीपैट, पोस्टल बैलेट आदि बिंदुओं पर भी समीक्षा के दौरान विस्तार से चर्चा की गयी.
स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता एवं प्रत्येक बूथ पर इलेक्ट्रॉल लिट्रेसी क्लब, प्रत्येक बूथ को अक्षांश व देशांतर के आधार पर चिन्हित करने, हेलिकॉप्टर उतारने, राजनीतिक दलों एवं अन्य बैनर-पोस्टर को हटाने आदि के संबंध में चर्चा की गयी.
कमिश्नर ने होली को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था, 107 के तहत की गयी कार्रवाई, शस्त्र सत्यापन, केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बल के रहने की व्यवस्था, कम्यूनिकेशन प्लान में एंबुलेंस और मेडिकल टीम आदि की भी व्यवस्था की जानकारी ली. बैठक में एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो, डीडीसी, हाजीपुर, महुआ व महनार के एसडीओ, डीसीएलआर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










