अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जगह-जगह कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए. गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल के तत्वावधान में परिचर्चा आयोजित की गयी, जिसमें महिलाओं के उत्थान के लिए सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर बल दिया गया. महिला मंडल की शीला देवी ने नारी जागरण को समय […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए. गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल के तत्वावधान में परिचर्चा आयोजित की गयी, जिसमें महिलाओं के उत्थान के लिए सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर बल दिया गया. महिला मंडल की शीला देवी ने नारी जागरण को समय की मांग बताते हुए कहा की 21 वीं सदी नारी सदी के रुप में याद की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
गायत्री परिवार के हरिनाथ गांधी ने विचार प्रकट करते हुए नारी उत्थान के क्रांतिकारी अभियान में पुरुषों के सकारात्मक सहयोग को आवश्यकता बताया. उषा चौधरी के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की उप सभापति रमा निषाद समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं.उम्दा सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित पैराडाइज ब्यूटी पार्लर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
नगर के अंजानपीर चौक स्थित पार्लर की 18 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पार्लर ब्यूटीशियन सह प्रबंधक विस्मिल्लाह खातुन को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सभी लड़कियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के सचिव हरेश सिंह ने महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य और महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में सुमन, पूजा, गुड़िया, मधु, बबली, चंदा, प्रियंका, लक्ष्मी, मधु देवी, अंजू, अंकिता, माही, प्रेमलता, मधुमाला सिन्हा आदि शामिल थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन