मुआवजे की मांग को लेकर किया एनएच जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 1:02 AM

विज्ञापन

हाजीपुर : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को सदर थाने के एकारा गांव के समीप मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझा […]

विज्ञापन
हाजीपुर : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को सदर थाने के एकारा गांव के समीप मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझा कर शांत कराया.
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर कोठी निवासी अशर्फी पासवान सोमवार को अपने पिता चुल्हाई पासवान के साथ पुत्री की शादी के सिलसिले में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की गये हुए थे.
घर लौटने के क्रम में तुर्की के समीप रोड पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन के धक्के से अशर्फी पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.
मंगलवार को दोपहर बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने एकारा के समीप हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन