वैशाली : चोरी के आरोपित को बंधक बनाकर नंगा घुमाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के पहाड़पुर तोई गांव में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पिटाई करने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया गया. कुछ युवकों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाबालिक को भीड़ के चंगुल […]
विज्ञापन
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के पहाड़पुर तोई गांव में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पिटाई करने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया गया. कुछ युवकों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया.
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाबालिक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. पहाड़पुर तोई गांव निवासी अल्लाउद्दीन ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसके गांव के नाबालिग ने उसकी दुकान में शुक्रवार की रात चोरी कर रहा था, जिसे मौके पर पकड़ लिया था. इसके बाद उसे रात में घर में रखा.
शुक्रवार की सुबह गांव के लोग आये उसकी पिटाई कर गांव में नंगा घुमाया. पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोप में मो शकुर को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन