वैशाली : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

पातेपुर (वैशाली) : पातेपुर-बरडीहा मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाने के धनकौल गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचल कर दो युवक की मौत हो गयी. मृतकों में धनकौल गांव निवासी कपिल महतो के पुत्र मिथुन महतो (24) और अम्मामौड़ी गांव निवासी परमेंदर महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो (22) शामिल हैं. घटना […]

विज्ञापन

पातेपुर (वैशाली) : पातेपुर-बरडीहा मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाने के धनकौल गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचल कर दो युवक की मौत हो गयी. मृतकों में धनकौल गांव निवासी कपिल महतो के पुत्र मिथुन महतो (24) और अम्मामौड़ी गांव निवासी परमेंदर महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो (22) शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला. मिथुन और सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. मिथुन महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोग सुरेंद्र को अस्पताल ले जा रहे थे. उसकी रास्ते में मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हाजीपुर भेज दिया. थानाध्यक्ष छोटन कुमार बताया कि धनकौल गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की घटनास्थल पर, जबकि दूसरे की अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में मौत हुई है. पुलिस ट्रैक्टर को चिह्नित करने और चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन