वैशाली : किशोर को पेड़ में बांधकर पीटा, पिता के बयान पर 11 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर (वैशाली) : थाने के चकमसुद बुलनसराय गांव में चोरी के आरोप में प्रमोद सिंह के 13 वर्षीय बेटे छोटू कुमार की पेड़ में बांधकर 18 घंटे तक पिटाई की गयी. पीटने वाले इतने दबंग थे कि उसे छुड़ाने की किसी में हिम्मत नहीं हुई. हालांकि बाद में कुछ नाराज युवाओं ने बच्चे को पीटने […]
विज्ञापन
बिदुपुर (वैशाली) : थाने के चकमसुद बुलनसराय गांव में चोरी के आरोप में प्रमोद सिंह के 13 वर्षीय बेटे छोटू कुमार की पेड़ में बांधकर 18 घंटे तक पिटाई की गयी. पीटने वाले इतने दबंग थे कि उसे छुड़ाने की किसी में हिम्मत नहीं हुई. हालांकि बाद में कुछ नाराज युवाओं ने बच्चे को पीटने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन दबंग उनसे उलझ गये. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराया और बिदुपुर अस्पताल में भर्ती कराया.
पिटाई से बच्चे के दांत टूट गये हैं और अधमरा-सा हो गया है. जानकारी के अनुसार, छोटू शुक्रवार की रात शिव मंदिर परिसर में सोने जा रहा था, परंतु रास्ते से ही गांव के रणधीर कुमार और धर्मवीर कुमार उसे अपने घर लेकर चले गये. वहां एक पेड़ में बांध कर अपने समर्थकों के साथ पीटने लगे.
सुबह में जब छोटू घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता प्रमोद सिंह मंदिर के पास खोजते हुए पहुंचे. इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली की गांव के कुछ लोग उसे पेड़ से बांध कर पीट रहे हैं.
प्रमोद सिंह के बयान पर रणधीर कुमार, धर्मवीर कुमार, राजा कुमार, जितेंद्र भगत, सरेख भगत, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, विक्की कुमार, सुनील कुमार, सुभाष कुमार व सुरेश साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने राजा कुमार, सुभाष कुमार, सुनील कुमार, सुरेश साह व दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










