हाजीपुर : खुदाई के दौरान दीवार गिरी, मजदूर मरा
Updated at : 11 Sep 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी मोहल्ले में सोमवार को शौचालय निर्माण के लिए टंकी की खुदाई कर रहे तीन मजदूरों पर बगल की दीवार अचानक गिर पड़ी. इससे सभी मजदूर दब गये. वहां मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से तीनों को टंकी से बाहर निकाला गया और उन्हें […]
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी मोहल्ले में सोमवार को शौचालय निर्माण के लिए टंकी की खुदाई कर रहे तीन मजदूरों पर बगल की दीवार अचानक गिर पड़ी. इससे सभी मजदूर दब गये. वहां मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से तीनों को टंकी से बाहर निकाला गया और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतक मजदूर रवींद्र राय (45) सोनपुर का रहनेवाला था.
दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. इधर, परिजनों ने सदर अस्पताल में पहुंच कर जम कर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से जान गयी है. टंकी निर्माण के लिए ललित दास ने ठेकेदार चंद्रदीप सिंह को काम दिया था. टंकी निर्माण में कुल आठ मजदूरों को लगाया गया था. टंकी के बाहर चार मजदूर काम कर रहे थे. दोनों घायल मजदूरों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




