विदेशी मुद्रा के साथ अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 09 Sep 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा के साथ अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई हाजीपुर : वैशाली पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला डकैत गिरोह के चार सदस्यों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन छापेमारी कर राजापाकर थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ के समीप […]

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

हाजीपुर : वैशाली पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला डकैत गिरोह के चार सदस्यों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन छापेमारी कर राजापाकर थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ के समीप से टाटा सूमो सवार अंतरजिला डकैत गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा. टाटा सूमो गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से दो देशी पिस्टल, चार
कारतूस, 10 लाख रुपये नकद, 100 डॉलर की 17 नोट, 20 डॉलर की दो नोट, 10 डॉलर की दो नोट, पांच डॉलर की पांच नोट, 100 यूनो के दो नोट, 50 यूरो के 17 नोट, सोने के छह चेन, 20 कानबाली, दो लॉकेट, 10 अंगूठी सहित चांदी की पांच कटोरी, चार चम्मच, दो ग्लास को बरामद किया है. वैशाली एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पटना सहित अन्य शहरों व राज्यों में भीषण डकैती और चोरी की घटनाएं हुई थीं. अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी थी,
जहां सात अगस्त को पुलिस ने राजापाकर थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बना रहे अंतरजिला डकैत गिरोह के 14 सदस्यों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया था. पकड़े गये लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकैत गिरोह के कुछ सदस्य लूटे गये सामान को ठिकाने लगाने के लिए टाटा सूमो गाड़ी से सीवान की ओर जा रहे हैं.
सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर वैशाली और मुजफ्फरपुर की टीम राजापकार थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ के समीप सघन छापेमारी कर सूमो सवार चार लोगों को लूटे गये सामान व हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
बच्ची की पढ़ाई के खर्च के लिए रामकिशोर करता था डकैती : पकड़ा गया डकैत गिरोह एक एक सदस्य रामकिशोर सिंह उर्फ बाबा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्ची की पढ़ाई के खर्च के लिए डकैती करता हूं ताकि अपनी बच्ची के स्कूल की फीस जमा कर सकूं.
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी : पकड़े गये अपराधियों में कृष्णा कुमार पटना जिले के बहुआरा थान के संपतचक का रहनेवाला है. मुन्ना कुमार पटना जिले के सालिमपुर थाना का रौशन कुमार सिंह उर्फ कुंडा पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का और चौथा रामकिशोर सिंह उर्फ बाबा पटना जिले के गुलजारबाग थाना क्षेत्र के पटनदेवी मोहल्ला का रहनेवाला है.
अभियान में शामिल अधिकारी : अजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी मुजफ्फरपुर , दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक, प्रभारी डीआईयू आरिज एहकाम अवर निरीक्षक नगर थाना और हाजीपुर डीआईयू व सशस्त्र पुलिस बल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन