तेजाब फेंकने के बाद परिजनों में खौफ

Updated at : 28 Aug 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
तेजाब फेंकने के बाद परिजनों में खौफ

दरौंदा : रुकुन्दीपुर निवासी सह खैनी दुकानदार तारकेश्वर गिरि को दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहडा बाजार में असमाजिक तत्वों ने तेजाब फेंक कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद परिजनों में भय एवं दहशत का माहौल बन गया है. जख्मी के परिजन घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर […]

विज्ञापन

दरौंदा : रुकुन्दीपुर निवासी सह खैनी दुकानदार तारकेश्वर गिरि को दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहडा बाजार में असमाजिक तत्वों ने तेजाब फेंक कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद परिजनों में भय एवं दहशत का माहौल बन गया है. जख्मी के परिजन घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर निवासी तारकेश्वर गिरि खैनी का दुकान कोहडा बाजार पर चलाते थे.

रविवार की रात दुकान बंद कर खाना खाकर आगे चौकी पर सोये हुए थे. तभी देर रात में असामाजिक तत्वों ने तेजाब फेंक कर भाग गये. .
सरकार दोषियों पर करे अविलंब कार्रवाई : मुन्ना शाही : समाजसेवी राजद नेता मुन्ना शाही ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए पूछा है कि क्या राज्य में गोस्वामी समाज के लोगों को कमाने खाने का अधिकार नहीं है ?
सरकार दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करे.गोस्वामी समाज पर हो रहे हमलों पर राजद चुप नहीं बैठेगा . दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन