करेंट से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

परिवार का सहारा था मृत मजदूर मौत की सूचना पर गांव में मातम का माहौल बिजली के पोल पर काम करने के दौरान लगा करेंट हाजीपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में शनिवार को बिजली के पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना […]

विज्ञापन

परिवार का सहारा था मृत मजदूर

आपके शहर में

विज्ञापन
मौत की सूचना पर गांव में मातम का माहौल
बिजली के पोल पर काम करने के दौरान लगा करेंट
हाजीपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में शनिवार को बिजली के पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में ग्रामीण व परिजनों की भीड़ जुट गयी. मृतक के परिजन रोने बिलखने लगे. मृतक बरांटी थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार निवासी हरिनारायण पासवान का पुत्र शिव शंकर पासवान है.
जानकारी के अनुसार मृतक एक निजी ठेकेदार के द्वारा मजदूर के रूप में काम कर रहा था. शनिवार को रजासन गांव में बिजली का काम चल रहा था. बिजली के पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान अचानक बिजली आ गयी जिसके कारण मजदूर की मौत हो गयी.
परिवार में एक मात्र सहारा था मृतक मजदूर
मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण का काम कर रहा था. परिवार का एक मात्र सहारा था जिसके कंधे पर परिवार चल रहा था.अब परिवार के भरण पोषण करने वाला कोई नही है.गरीब परिवार से आने वाले मृतक के परिजनों का सहारा छीन गया.
घटना के बाद परिजनों का हाल-बेहाल
परिवार का भरण पोषण करने वाला मृतक मजदूर की पत्नी और दो छोटे बच्चे समेत परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया. अपने पति, पिता की मौत पर रोते-बिलखते देख दर्जनों ग्रामीणों के आंख से आंसू निकल गया और सभी ने रो पड़े. परिजनों के अनुसार मृतक मजदूर के एक लड़का 5 वर्षीय नैतिक कुमार,पुत्री 3 वर्षीय कोमल कुमारी है. वही पत्नी करीब सात माह की गर्भवती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन