बारिश में दीवार गिरने से बच्ची की मौत, छह घायल

बिदुपुर : थाना के मनियारपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक घर में तेज हुए मूसलाधार बारिश से घर का दीवार व छप्पर गिर गया और घर में सो रहे लगभग आधा दर्जन लोग दब गये, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं कई गंभीर रूप से […]
बिदुपुर : थाना के मनियारपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक घर में तेज हुए मूसलाधार बारिश से घर का दीवार व छप्पर गिर गया और घर में सो रहे लगभग आधा दर्जन लोग दब गये, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ बजे रात में मूसलाधार बारिश के कारण एक घर के छप्पर गिर जाने से बरामदा में सो रहे एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के उपरांत घर में कोहराम मच गया, वहीं जख्मी बच्चे को परिजन व आसपास के लोग मूसलाधार बारिश में ही इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में ले जाकर इलाज कराये. शनिवार की सुबह पूरे गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गयी.
घटनास्थल पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये और तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहायक अवर निरीक्षक सिधेश्वर झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि सज्जन महतो के घर के दीवार एवं छप्पर अचानक देर रात शुक्रवार की रात में गिर गया, जिसके कारण बरामदा पर सोये 11 वर्षीय सोनाली कुमारी की दब जाने मौत हो गयी, जबकि करण कुमार 5 वर्ष, सोहानी 4 वर्ष, अभिमन्यु अन्नू डेढ़ वर्ष, रीना देवी 35 वर्ष, अनिता देवी 20 वर्ष, सुमित्रा देवी 60 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
दीवार व छप्पर गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसमें दबने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एफआइआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया.
संजीव कुमार थानाध्यक्ष बिदुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




