Bihar News: सरिया की कीमत 15 रुपये प्रति किलो हुई कम, सीमेंट के दाम 10 से 15 रुपये प्रति बोरी घटे

पटना में ब्रांडेड सरिया का भाव भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो कम हो चुका है. अभी ब्रांडेड सरिया का भाव कम होकर 70 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. जबकि एक महीने पहले इनका भाव 80 से 85 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. वहीं, सीमेंट के दाम भी 10 से 15 रुपये प्रति बोरी घटे है.
पटना. केंद्र सरकार द्वारा डीजल की कीमत में कटौती किये जाने का कुछ असर सीमेंट और सरिया के कीमतों पर भी पड़ा है. मई में जहां सीमेंट 400 रुपये प्रति बैग पहुंच गया था, वह अब 385 से 390 रुपये प्रति बैग मिल रहा है. वहीं सरिया (छड़) भी 75 रुपये प्रति किलो की जगह अब 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. इस तरह सीमेंट 10 से 15 रुपये प्रति बैग सस्ता हुआ है, जबकि सरिया की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है. इसके कारण मकान बनवा रहे लोगों को कुछ राहत मिली है.
बता दें कि मार्च-अप्रैल में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उत्पादन लागत और परिवहन खर्च बढ़ने से सीमेंट और सरिया की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी. सीमेंट और सरिया कंपनियां उत्पादन लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं. वहीं पिछले दिनों केंद्र सरकार ने टैक्स कम करते हुए डीजल की कीमत में एक बार में लगभग 10 रुपये की कमी कर दी थी. इसका असर अब बाजार में दिखने लगा है. जानकारों की मानें, तो बारिश में निर्माण कार्यों में कमी के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और भी कमी हो सकती है.
Also Read: मुजफ्फरपुर में सीबीआई ने जिसे मृत कहा, वह कोर्ट में पहुंच कर बोली-साहब मैं जिंदा हूं, जानें पूरा मामला
मार्च में लोकल ब्रांड सरिया 55 रुपये किलो की दर से मिल रहा था. अप्रैल में इसकी कीमत 70 रुपये तक हो गयी. मई में यह 75 रुपये किलो तक बिका. अब इसकी कीमत 60 रुपये है. ब्रांडेड सरिया का भाव भी 10 से 12 रुपये प्रति किलो कम हो चुका है. अभी ब्रांडेड सरिया का भाव कम होकर 70 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. जबकि एक महीने पहले इनका भाव 80 से 85 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. शेष बिल्डिंग मेटेरियल की कीमतों में खास फर्क नहीं पड़ा है. मई के मुकाबले बालू, ईंट और गिट्टी में 5 हजार से 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. कारोबारियों की मानें, तो आने वाले दिनों में और इजाफा हो सकता है.
आइटम———————-मई ————– जून
सरिया (लोकल ब्रांड) —- 75 रुपये —- 60 रुपये प्रति किलो
सरिया ( बड़े ब्रांड) —- 85 रुपये ——70 रुपये प्रति किलो
सीमेंट —- ————-400 रुपये —– 385 से 390 रुपये /बैग
ईंट —- ————- 5-16 हजार —- 18-20 हजार रुपये/हजार
बालू —- ————- 6000 रुपये —- 8500 रुपये प्रति ट्रैक्टर
गिट्टी —————- 6500 रुपये —- 9000 रुपये प्रति ट्रैक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




