सीतामढ़ी में कार और बाइक में जोरदार टक्कर, भैंस खरीदने के लिए गए दो लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी के विश्वनाथपुर फोरलेन के पास अनियंत्रित कार और बाइक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

सीतमाढ़ी: जिले से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर फोरलेन के समीप सड़क दुर्घटना हुई है. इसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है. वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार और बाइक में टक्कर

मामला डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर फोरलेन के पास का है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए. वहीं, कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी. दोनों बाइक सवार भैंस खरीदने के लिए निकले थे. लौटने के क्रम में तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बखार चंडीहा रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के सूचना मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि इन दिनों जिले में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है. सड़क दुर्घटना में पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की जान चली गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन