औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

Published by :Prashant Tiwari
Published at :30 Jan 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

Aurangabad: औरंगाबाद: गोह-रफीगंज रोड में बंदेया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर व खेमपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

औरंगाबाद: गोह-रफीगंज रोड में बंदेया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर व खेमपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की शाम को हुआ. मृतकों में थाना क्षेत्र के ही बक्सर गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र आदित्य प्रजापत, फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी रामाधार प्रजापत के 28 वर्षीय पुत्र जगन प्रजापत एवं कासमा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी कमलेश यादव के 34 वर्षीय पुत्र संजय यादव शामिल है. वहीं जो घायल हुआ है वह फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी पवन कुमार बताया जा रहा है.

दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापत के घर में बुधवार को श्रद्धा कार्यक्रम था. श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी रामाधार प्रजापत के पुत्र जगन प्रजापत एवं उसी गांव निवासी विनय प्रजापत के पुत्र पवन प्रजापत गया हुआ था. श्राद्ध कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गुरुवार की शाम सुरेंद्र प्रजापत के पुत्र आदित्य कुमार बाइक से अपने मामा पवन व जगन को पहुंचाने के लिए रफीगंज बाजार जा रहा था. इसी दौरान कासमा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी कमलेश यादव के पुत्र संजय यादव अपने बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर गोह थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव जा रहा था. जैसे ही दोनों की बाइक प्रतापपुर और खेमपुर गांव के समीप पहुंची, तभी दोनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया. 

घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बंदेया थाना की पुलिस को दी. सूचना पर बंदेया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गोह भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. बंदेया थाना की पुलिस ने परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव को सदर अस्पताल भेज दिया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीनों मृतक युवक अलग-अलग गांव के निवासी 

बंदेया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई है. वहीं, घायल युवक को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वैसे तीनों मृतक युवक अलग-अलग गांव के है. तीनो युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के एक और व्यक्ति की मौत, अब तक 8 लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन