ePaper

समस्तीपुर में चोर की मॉब लिंचिंग, मौके पर ही हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Aug 2022 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में चोर की मॉब लिंचिंग, मौके पर ही हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की एक घटना में एक चोर की मौत हो गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. लोगों ने बैल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. यह घटना मॉब लिंचिंग का है. इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

चोर की पिटाई से मौत

मामला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या 9 का है. बताया जा रहा है कि बीते रविवार की रात को सुखलाल सहनी नाम के एक व्यक्ति के घर में तीन चोर बैल चुराने पहुंचे थे. इस दौरान घर के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया. जबकि दो चोर फरार हो गए. घर के लोगों के साथ- साथ आस- पास के लोगों ने एक चोर की गंभीर रूप से पिटाई कर दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडिया बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जिसमें लोग चोर की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विभूतिपुर थाने की पुलिस पहुंच गई. घटनास्थल से पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं. वहीं, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है.

इनपुट- सुनिल कुमार मिश्रा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन