सकुचा में करोड़ों से हुआ जिओ बैग का कार्य ध्वस्त, जलस्तर में कमी के साथ ही कटाव शुरू

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Sep 2020 4:30 AM

विज्ञापन

गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में आयी कमी के बाद नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर कटाव शुरू हो गया है. नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के पास कटाव को रोकने के तीन साल पूर्व करोड़ों की लागत से जियो बैग से कटाव निरोधी कार्य नदी की तेज कटाव में ध्वस्त होकर नदी में विलीन हो गया है.

विज्ञापन

नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में आयी कमी के बाद नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर कटाव शुरू हो गया है. नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के पास कटाव को रोकने के तीन साल पूर्व करोड़ों की लागत से जियो बैग से कटाव निरोधी कार्य नदी की तेज कटाव में ध्वस्त होकर नदी में विलीन हो गया है. कोसी नदी कटाव करते हुए तीव्रगति से गांव की ओर बढ़ रही है. कोसी नदी का कटाव शुरू हो जाने से तटवर्ती इलेके के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. कटाव के कारण सकुचा गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. नदी सकुचा गांव के महज 25 मीटर की दूरी पर कटाव कर रही है. नदी के भीषण कटाव शुरू होने के बाद स्थानी ग्रामीण सह भाकपा माले नेता गौरी शंकर राय ने कटाव की सूचना जल संसाधन विभाग के अभियंता को दी.

उन्होंने कहा कि फ्लड विभाग के एसडीओ महेंद्र साहू को कटाव की स्थिति से अवगत कराया. ग्रामीणों द्वारा कटाव की सूचना पर जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव निरोधी कार्य आरंभ कर दिया गया है. जल संसाधन विभाग के एसडीओ महेंद्र साहू ने कहा कि कटाव स्थल पर बोरी में बालू भर कर कटाव स्थल पर दिया जा रहा है. कटाव नियंत्रण में है. बारिश के कारण कटाव स्थल पर मेटेरियल पहुंचने में असुविधा हो रही है. इधर माले नेता गौरीशंकर राय ने कहा कि कटाव रोकथाम की कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. अगर कटाव के रोकथाम में तेजी से कार्य नहीं किया गया तो सकुचा गांव कोसी में विलीन हो जाएगा.

उन्होंने ने कहा कि कटाव रोकथाम की स्थायी निदान हेतु जल संसाधन विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिया गया है. तत्काल कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाने सहित कटाव की स्थायी निदान की गारंटी दी जाय नहीं तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. वहीं बिहपुर के कहारपुर में भी कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद से नदी का कटाव आरंभ हो गया है. यहां पर भी विभाग द्वारा बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया है. वहीं गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने पर इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन वन के नोज पर रुक रुक कर कटाव होने से बोल्डर का बना नोज धीरे -धीरे गंगा नदी में सामने लगा है. स्पर पर कटाव होने से इलाके के लोगो मे दहशत का माहौल है. विभाग द्वारा वहां पर कटाव निरोधी कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. विभाग के कनीय अभियंता ने कहा कि बुधवार को कटाव नहीं हुआ है. कटाव पूरी तरह से नियंत्रित है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन