अपराध : चाय दुकान पर बैठे युवक को दिन-दहाडे बदमाशों ने गोलियों से भूना
एक चाय दुकान पर बैठे युवक की तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
तीन बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
वीरपुरवीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में रविवार की दोपहर हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. एक चाय दुकान पर बैठे युवक की तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार मंडल (32 वर्ष), पिता गोपाल मंडल, निवासी बनैलीपट्टी पंचायत वार्ड संख्या 03 (मुंशी पिपराही) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिलेश रविवार दोपहर अपने घर से चाय पीने के लिए निकला था. वह नगर पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित बॉर्डर रोड पर एक चाय दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और मिथिलेश को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिथिलेश को घायल समझकर तत्काल वीरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना, भीमनगर थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की. एसडीपीओ ने शुरू कराई जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाघटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ एसआर भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. एसपी ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है.
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिथिलेश कुमार मंडल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. उसके बच्चों की उम्र लगभग सात और पांच वर्ष बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. व्यस्त इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद वीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है. लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं,आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए