पटना में 95 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सुपौल से लाई थी खेप; दो अन्य नामजद
बाइपास थाना पुलिस
पटना में पुलिस ने 95 किलो गांजा की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 9.50 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patna Crime News : पटना में बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 95 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9.50 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
कार से गांजे की खेप बरामद
पुलिस के अनुसार, रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पैजबा-रानीपुर चक रोड स्थित सोनालिका नगर के पास कार से गांजे की डिलीवरी की जा रही है. सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई.
टीम ने एसटीएफ के सहयोग से मौके पर छापेमारी कर संदिग्ध कार को पकड़ा. तलाशी के दौरान कार से 95 किलो गांजा बरामद हुआ. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
सुपौल से पटना लाई गई थी खेप
एसपी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांजा सुपौल से पटना लाया गया था. यहां इसकी सप्लाई की जानी थी. पुलिस को उस व्यक्ति के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसे गांजे की खेप पहुंचाई जानी थी.
मामले में गिरफ्तार आरोपी के अलावा दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का सुपौल जिले के छातापुर थाने में पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए