सर्पदंश से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 04 में एक युवक को सांप ने डंस लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी

विज्ञापन

पिपरा. नगर पंचायत के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 04 में एक युवक को सांप ने डंस लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी अनुसार हरिहरपट्टी निवासी बाबूलाल कामत के 32 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार घर में सोए हुआ था. रात्रि के करीब 10:00 बजे उसे अचानक सांप डंस लिया. जिसकी जानकारी घर में किसी को नहीं हुई. उनकी स्थिति बिगड़ते देख घर वालों व पिता उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सुपौल रेफर कर दिया. सुपौल जाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे है. उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन