युवा राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का मनाया जन्मदिवस

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की 35वें जन्म दिवस पर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित पटना चौक के समीप मो रिजवान के परिसर में शनिवार की रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बलुआ बाजार. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की 35वें जन्म दिवस पर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित पटना चौक के समीप मो रिजवान के परिसर में शनिवार की रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बसंतपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष सुमन पासवान के नेतृत्व में केक काट खुशियां मनायी गयी. वहीं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की. पूर्व प्रमुख सह राजद नेता जहूर आलम ने कहा कि तेजस्वी जी के प्रति युवाओं में गजब का आकर्षण है. हमें अपने नेता जी के लोकप्रियता पर गर्व है. मौके पर मौसम खेड़वाड़, कमलेश साह, सुमन पासवान, अजय मिश्र रिंकू, सुमन झा, मोतीश झा, पवन राम, अफरोज आलम, कमाल आलम, नवीन भिंडवाड़, राजा भिंडवाड़ ,इंद्र देव बिराजी, राजू भिंडवाड़, रिजवान, दीपक पासवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन