चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दाव -पेंच

Updated:
विज्ञापन

जम्मू के गोलू तथा राजस्थान के शनि के बीच हुए मुकाबले में गोलू ने शनि को हराया

विज्ञापन

करजाईन. राघोपुर प्रखंड के बायसी काली स्थान परिसर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन नेपाल के मेवा पहलवान ने राजस्थान के मेनटल पहलवान को हराया. केरल के कुंभकरण एवं अयोध्या के बाबा लड़ी के बीच मुकाबला में बाबा लड़ी ने जीत हासिल की. वहीं दिल्ली के जयदीप पहलवान ने बनारस के पियूष पहलवान को मात दी. साथ ही जम्मू कश्मीर के जावेद गनी द उत्तराखंड के अजगर के बीच मुकाबला में जावेद गनी ने विजय हासिल की. इसके अलावा जम्मू के गोलू तथा राजस्थान के शनि के बीच हुए मुकाबले में गोलू ने शनि को हराया. वहीं जम्मू के मुकेश पहलवान को उत्तराखंड के अजगर ने मात दी. इस मौके पर पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, काली पूजा व मेला समिति के संरक्षक प्रो. शिवनंदन यादव, प्रवीण कुमार मिश्र, अध्यक्ष पूर्व पंसस तारानंद यादव, सचिव महानंद कुंवर, कोषाध्यक्ष चंदन मेहता, मनीष यादव, विकास यादव, प्रकाश, राजा, बबलू, चंद्रभूषण, मुकेश, अभिमन्यु, शंकर मेहता, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन