अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए सड़क पर चांदपीपर गांव के समीप अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठी एक महिला की मौत हो गई

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए सड़क पर चांदपीपर गांव के समीप अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठी एक महिला की मौत हो गई. वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चांदपीपर गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी मो मुस्तकीम की 65 वर्षीया पत्नी खैरुल खातून व सत्य नारायण यादव की 60 वर्षीया पत्नी ��रो देवी सड़क किनारे बैठी हुई थी. इसी दौरान सुपौल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात चार चक्का वाहन एक बिजली खंभा से टकराते हुए दोनों महिला को अपने चपेट में ले लिया. जिससे दुर्घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों व परिजनों ने बताया कि दोनों महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुपौल ले जाया गया. जहां सुपौल के एक निजी अस्पताल में खैरुल खातून की मौत हो गई. वहीं सरो देवी का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना की सूचना पर पहुंची भपटियाही पुलिस ने जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि दुर्घटना में पीड़ित की तरफ से आवेदन नहीं दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन